गांव लगभग 1620 एकड़ में फैला हुआ है| जिसमें 90% एकड भूमि उपजाऊ व् 40 एकड भूमि बंजर और आधा एकड भूमि में बाग है| गांव की कुल जनसँख्या 3000 के लगभग है, व् परिवारों की संख्या 700 है| गांव में 50% लोग साक्षर है| गांव में बिजली की पूर्ति 100% है| गांव चारो तरफ से सड़कों से जुड़ा हुआ है, रोहतक से गांव की दुरी 13 किलोमीटर, झज्जर से 45 किलोमीटर और भीवानी से 48 किलोमीटर है| गांव में मोबाइल फोनों की संख्या 1400 है| गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है| गांव में लोग पशु पालन, एक परिवार मछली पालन, 50 व्यक्ति नोकरी व् 250 व्यक्ति मजदूरी करते हैं|